पार्क में स्थापित मूर्तियों व शिला लेख पर किया माल्यार्पण
बहराइच 14 अप्रैल। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शहीद पार्क एवं आम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र तथा स्वतन्त्रता संग्रम सेनानी शिला स्तम्भ पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






