Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:20:00 PM

वीडियो देखें

आखिर क्यूँ दिल्ली में प्रत्याशियों की घोषणा करने में पीछे है कांग्रेस

आखिर क्यूँ दिल्ली में प्रत्याशियों की घोषणा करने में पीछे है कांग्रेस

दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा नहीं होने से पार्टी का चुनावी कैंपेन ठहर गया है। ना तो संभावित प्रत्याशी और ना ही कार्यकर्ता उत्साहित हो पा रहे हैं। उधर, गठबंधन पर भी औपचारिक पूर्ण विराम नहीं लगने से भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार नहीं हो पा रहा है। यही नहीं कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी ने भी चुनावी प्रचार में बाधा बन रही है। पार्टी के रणनीतिकार भी चुप्पी साधे हुए हैं। दरअसल प्रदेश कांग्रेस को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के हरी झंडी का इंतजार है। दिल्ली में दोनों विपक्षी पार्टियों के संभावित व घोषित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से अन्य राजनीतिक पार्टियों को कटघरे में नहीं खड़ा किया जा रहा है। कार्यकर्ता मान रहे है जब तक कांग्रेस पार्टी के आलाकमान मंच पर आकर यह नहीं कह देते है कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा और आप कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों को चुनाव जीताने में जुट जाए तब तक यह संभव नहीं है। यह सवाल उनके सामने बना रहेगा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा करना है कि भाजपा को। हालांकि प्रदेश कांग्रेस दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए भी अलग से एक घोषणा पत्र तैयार कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दो दिन बाद कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय दिखाई देगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *