दिल्ली के मायापुरी इलाके में स्थानीय लोगों और सुरक्षा बल के अधिकारियों के बीच आज जमकर झड़प हुई, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी भी की। दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी शनिवार को मायापुरी इलाके में स्थित 850 फैक्ट्रियों को सील करने पहुंचे थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने एमसीडी अधिकारियों को घेर लिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच में झड़प हो गई। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर भी चलाए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






