प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर वाराणसी पहुंचे। कबीर चौरा स्थित सरोजा पैलेस में मुख्यमंत्री 3:50 बजे पहुंचे। नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा होना ही खुद में सबसे बड़ी बात है। दुनिया का सबसे युवा देश है भारत और भारत का सबसे युवा राज्य है उत्तर प्रदेश। युवा ने 2014 में देश के विकास के लिए पीएम मोदी को चुना। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस में परिवार के लोग ही महत्वपूर्ण पद पर जा सकते हैं, बाहर का व्यक्ति बड़े पद नहीं पा सकता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा कि 55 वर्षों में आखिर कांग्रेस ने क्या किया, जिसके आधार पर वो जनता से आज घोषणा पत्र दिखा कर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस में 'गरीबी हटाओ' का नारा नेहरू ने दिया, इसके बाद इंदिरा गांधी ने दिया। इसी नारे को उनके बेटे राजीव गांधी ने भी दिया। इसी पुराने नारे 'गरीबी हटाओ' के साथ कांग्रेस की चौथी पीढ़ी ने आज घोषणा पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को भाजपा सरकार में एक मंच दिया गया, पिछली सरकार में भर्ती के नाम पर क्या होता था सब जानते हैं। देश में विश्वास का माहौल बनाया गया है, 2019 में अगर नक्सलवाद और आतंकवाद अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया है। सुरक्षा का वातावरण बनने से यहा पर्यटन का माहौल बना है, उत्तर प्रदेश में निवेश होने लगे हैं, जिससे लोगों को युवाओं को स्वावलंबी बनने में सहायक हो रहा है। काशी के लोगों ने सांसद के तौर पर मोदी को चुना है और अगर फिर से उन्हें चुनते हैं तो वो फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के साथ काशी का भी नाम जुड़ता है। किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों की स्थिति बदलने की कोशिश की गई। मिशन शक्ति की सफलता पर भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करने के बजाए विपक्ष चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दरवाजा खटखटाता है। ऐसे में भारत का विकास कैसे होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






