दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने आज रोहिणी में स्वर्ण जयंती पार्क के पास एक संक्षिप्त गोलीबारी के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 5 लोगों में से 3 पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गए हैं। पुलिस ने उनके पास से 5 हथियार जब्त की है। ये सभी नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों के सहयोगी हैं और 2 हत्या के मामलों में वांछित हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आज सुबह नीरज बवाना गैंग के कुछ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने 5 बदमाशों को हिरासत में लिया है। यह घटना रोहिणी के जयंती पार्क के पास घटी थी। पांच गिरफ्तार लोगों में से तीन मुठभेड़ में घायल हैं और उनके कब्जे से 5 हथियार बरामद किए गए हैं। यह सभी नीरज बवाना गैंग के सदस्य हैं और हत्या के मामलों में वांछित हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






