Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 12:11:06 AM

वीडियो देखें

एंटी करप्शन टीम ने डाक कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने डाक कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : रियाज अहमद 

 

नानपारा बहराइच। नानपारा डाक विभाग में तैनात डाक सहायक को बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से आयी एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम डाक सहायक को अपने साथ लेकर चली गयी। नानपारा में संचालित डाक विभाग में आजाद खां की तैनाती है। आजाद को विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया था। आजाद का कहना है कि बहाली के लिए डाक विभाग में तैनात डाक सहायक विनोद कुमार की ओर से दो लाख रूपये की मांग की जा रही थी। बृहस्पतिवार को डाक सहायक ने आजाद से रूपये की मांग की थी। इसकी शिकायत आजाद ने एंटी करप्शन टीम से कर दी। दोपहर में एक बजे के आसपास पोस्ट आफिस के समीप एक पनवाड़ी के धाबली के पास 20 हजार रूपये घूस देते समय डाक सहायक विनोद कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे निरीक्षक कार्यालय में ले गए। पूछताछ के बाद डाक सहायक को एंटी करप्शन की टीम साथ लेकर चली गई। एंटी करप्शन टीम के छापेमारी को लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *