Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 12:11:52 AM

वीडियो देखें

चोरी की योजना बना रहे 6 लोग हुये गिरफ्तार, चोरी सामान भी बरामद

रिपोर्ट : रियाज अहमद 

 

नानपारा बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने चोरी की योजना बनाते छः लोगों गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए चोरों में तीन बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हुईं चोरियों के खुलासे का निर्देश दिया था। प्रभारी निरीक्षक नानपारा राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दर्ज चोरी के केस में जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि चोरी की योजना बनाते समय भज्जापुरवा रेलवे क्रासिंग सीमेन्टेड पटरी के पास से सौरभ शुक्ला पुत्र उमेश कुमार शुक्ला, राफे अली पुत्र आमिर अली निवासी भज्जापुरवा और सोनू पुत्र नौसाद अली निवासी मझौवा कमचियारा व तीन बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 20600 रूपये नकदी, 10 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 19 जोड़ी बिछिया, 10 चांदी के सिक्के, 2 नाक की कील पीली धातु के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सामान को सीज कर दिया गया है। जबकि बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह गोंडा और अन्य को जेल भेज दिया गया है। टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, उप निरीक्षक पूर्णेश नरायन पाण्डेय चौकी प्रभारी, प्रमोद कुमार, दिवाकर सिंह, आलोक विक्रम सिंह श्रीकान्त यादव, सन्दीप कुमार शामिल रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *