Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:32:05 AM

वीडियो देखें

नशे में धुत दारोगा ने मासूम को जीप से कुचला, मौत के बाद लोगो ने पुलिस पर बरसाईं लाठियां

नशे में धुत दारोगा ने मासूम को जीप से कुचला, मौत के बाद लोगो ने पुलिस पर बरसाईं लाठियां

हमीरपुर। नशे में धुत दारोगा पर मासूम को कुचलने का आरोप लगा है. आरोप है कि एक घर के बाहर आठ साल का मासूम खेल रहा था तभी दारोगा ने सरकारी जीप से उसे कुचल दिया और मासूम को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया. बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. ये मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली के दीवानपुरा का है. मासूम बच्चे की हालत देखकर लोगों ने राठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते ही झांसी रेफर कर दिया और इलाज दौरान मासूम की मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया. लोगों ने जब आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की तो थाने में तैनात भारी पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर पब्लिक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. पब्लिक ने उसके बाद थाने पर पथराव कर दिया. पुलिस इस मामले में कार्यवाही की बात कहती नजर आ रही है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *