Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:34:14 AM

वीडियो देखें

लूट में नाकाम रहे बदमाशों ने टैंपो में सवार लोगों पर फेंका तेजाब,छह झुलसे

लूट में नाकाम रहे बदमाशों ने टैंपो में सवार लोगों पर फेंका तेजाब,छह झुलसे

लखनऊ: चंद्रिका देवी मंदिर से शुक्रवार देर शाम लौट रहे टैंपो में सवार दो बदमाशों ने लखनऊ के माल के कस्बा नवीपनाह में गेट के पास बैठी महिला के पर्स पर झपट्टा मारा। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया। लूट में नाकाम रहने पर बदमाशों ने टैंपो में सवार लोगों पर तेजाब फेंका और भाग निकले। हमले में चार महिलाओं समेत छह लोग झुलस गए। चीखपुकार पर दौड़े नागरिकों ने एक बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले किया। दूसरे की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि मलिहाबाद के गांव मनकौटी निवासी सीमा, गीता, चुन्नीलाल, श्लोक, शिवानी, अलका बीकेटी क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से शुक्रवार देर शाम टैंपो से घर लौट रहे थे। आरोप है कि टैंपो में दो बदमाश सवार थे। कस्बा नबीपनाह में सवारी उतारने के लिए टैंपो रुकने पर एक बदमाश ने गेट के पास बैठे बुजुर्ग से थैला लूटने की कोशिश की। छीनाझपटी के साथ बुजुर्ग ने शोर मचाया। टैंपो में सवार अन्य लोगों की चीखपुकार के बीच बदमाश ने बुजुर्ग से छीने थैले से शौचालय साफ करने वाले तेजाब की बोतल निकाली और टैंपो पर सवार लोगों पर फेंकने के साथ थैला लेकर भाग निकला। झुलसे लोगों की चीखपुकार पर दौड़े नागरिकों ने माजरा समझ में आते ही एक बदमाश को धर-दबोचा। मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से शौचालय साफ करने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेजाब की बोतल बरामद की गई है। झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया। सीमा की हालत गंभीर थी। अन्य के शरीर पर पड़े तेजाब के छींटों पर दवा लगाकर घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने सीमा को ट्रॉमा ले जाने की सलाह दी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद को तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के आदेश दिए। क्षेत्राधिकारी शेषमणि पाठक ने बताया कि आक्रोशित नागरिकों द्वारा पिटाई करके पुलिस को सौंपे गए बदमाश की पहचान मलिहाबाद इलाके के गोविंद के रूप में हुई। उसके दोनों पैर पोलियोग्रस्त हैं। थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करके पूछताछ और मौके से भागे हमलावर को पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *