Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:04:19 PM

वीडियो देखें

दोस्त से मिलने जा रही युवती को अगवाकर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

दोस्त से मिलने जा रही युवती को अगवाकर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

झारखंड की राजधानी रांची में एक युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब लड़की अपने दोस्त से मिलने जा रही थी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद युवती काफी डरी हुई है.घटना रांची के बुंडू इलाके की है. क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अशोक रबिदास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की अपने प्रेमी के साथ अपने दोस्तों से मिलने बुंडू गई थी. इसी दौरान जब वह अपने एक दोस्त के घर पर मौजूद थी. जब वह वहां से निकली तो पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया.पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी युवकों ने सबसे पहले लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया. उसके बाद वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन लोगों ने बारी बारी से लड़की के साथ बलात्कार किया.घटना के बाद आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर भाग निकले. किसी तरह से लड़की पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने लड़की के बयान लेकर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. फिर पुलिस ने देर रात दबिश देकर पांच आरोपी युवकों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *