Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 7:53:33 AM

वीडियो देखें

खुलेआम सड़कों पर खून बहाने की धमकी देते हुए BJP नेता का वीडियो हुआ वाइरल, FIR दर्ज

खुलेआम सड़कों पर खून बहाने की धमकी देते हुए BJP नेता का वीडियो हुआ वाइरल, FIR दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह उर्फ मम्मा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुरेंद्रनाथ सिंह विवादित बयान देते हुए खुलेआम सड़कों पर खून बहाने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका ये वीडियो भोपाल में प्रदर्शन के दौरान का है. जहां उन्होंने विवादित बयान दिया. वीडियो में सुरेंद्र नाथ सिंह खुलेआम सड़कों पर खून बहाने की धमकी देते दिख रहे हैं. भोपाल में विधानसभा के बाहर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जब जनता ने कहा कि खून बहेगा सड़कों पर तो पूर्व विधायक बोले और 'वह खून होगा कमलनाथ का'. दरअसल, राजधानी भोपाल में पिछले दिनों नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चला कर अवैध गुमटियों को हटाया था. बीजेपी नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह ने उन्हीं गुमटी वालों के साथ विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान रंगमहल चौराहे के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर भी सरकार और बिजली कंपनियों पर जमकर हल्ला बोला. सुरेंद्रनाथ सिंह ने इस दौरान वहां मौजूद भीड़ से कहा कि बिल अगर ज्यादा आए तो उसे मत चुकाना और अगर बिजली कंपनी से अधिकारी कनेक्शन काटने आए तो उन को पीट-पीट कर भगा देना. सुरेंद्रनाथ यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि बिजली नहीं आएगी तो वह सब वल्लभ भवन में घुस जाएंगे. बीजेपी नेता सुरेंद्रनाथ जब भीड़ को उकसा रहे थे तो उस दौरान भीड़ ने चिल्लाना शुरू किया 'खून बहेगा सड़कों पर' जिसके जवाब में पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा 'और वो खून कमलनाथ का होगा'. वहीं अब भीड़ को उकसाने वाले बयान के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *