Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:28:58 PM

वीडियो देखें

पीएम मोदी की लोकप्रियता का अजब गजब आलम, मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का माँ ने नाम रखा ‘नरेंद्र मोदी’

पीएम मोदी की लोकप्रियता का अजब गजब आलम, मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का माँ ने नाम रखा ‘नरेंद्र मोदी’

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को भारी जीत मिली. उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि अजब गजब किस्से सुनने को मिलते रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से भी एक कहानी आ रही है. यहां एक मुस्लिम परिवार में बच्चा पैदा हुआ. मां ने जिद की कि बच्चे का नाम नरेंद्र मोदी रखा जाए. गोंडा में वजीरगंज कस्बे के परसापुर महरौर की घटना है. 23 मई को यहां मैनाज नाम की मुस्लिम महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे का नाम रखने पर बात चली तो मां ने कहा कि इसका नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा जाए. आस-पास के लोगों को लगा कि वो मजाक कर रही है. लेकिन मां गंभीरता से अपनी बात दोहराती रही. बच्चे के पिता का नाम मुश्ताक अहमद है. वो खाड़ी देशों में जॉब करते हैं और इस वक्त घर में नहीं हैं. मुश्ताक के पिता इदरीस ने अपनी बहू का समर्थन किया और बच्चे का नाम नरेंद्र मोदी रख दिया गया. फोन पर बच्चे के पिता से सहमति ली गई और डीएम ऑफिस में एक हलफनामा दर्ज किया गया. जिसमें लिखा गया है कि परिवार रजिस्टर में बच्चे का नाम नरेंद्र मोदी लिखा जाए.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *