Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:45:54 PM

वीडियो देखें

भीषण आग लगने से 19 छात्रों की मौत,अहमदाबाद में सभी कोचिंग सेंटर बंद करने के हुए आदेश

भीषण आग लगने से 19 छात्रों की मौत,अहमदाबाद में सभी कोचिंग सेंटर बंद करने के हुए आदेश

गुजरात के सूरत स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से 19 छात्रों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक घटना के बाद सख्त कदम उठाते हुए अहमदाबाद कम्युनिसिपल ने शहर की सभी ट्यूशन क्लासेज को बंद करने का आदेश दिया है. सूरत के सरथाना स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर भी चलता है, जिसमें शुक्रवार को बच्चे आम दिनों की तरह पढ़ने आए थे. लेकिन शायद उन्हें भनक भी नहीं होगी कि आग की लपटों में उनके साथ उनके सपने भी खत्म हो जाएंगे. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कई छात्रों ने घबराहट में बिल्डिंग से छलांग लगा दी. आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में 19 दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा. अहमदाबाद कम्युनिसिपल कमिश्नर विजय नेहरा ने कहा, अगर हमें हादसों से बचना है और लोगों की जिंदगियां बचानी है तो हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. मैंने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अफसरों को अगले आदेश तक शहर की सभी ट्यूशन क्लासेज को बंद करने का आदेश दिया है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस चीफ राहुल गांधी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया. सीएम रुपाणी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव मुकेश पुरी को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया. देर शाम सीएम ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा, सीढ़ियों के पास लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गए. सीएम ने मरने वालों के परिवारवालों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *