Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:45:35 PM

वीडियो देखें

बिना बताए अब गायब नहीं हो सकेगें सरकारी स्कूलों के शिक्षक, नजर रखने के लिए बनाया गया कॉल सेंटर 

बिना बताए अब गायब नहीं हो सकेगें सरकारी स्कूलों के शिक्षक, नजर रखने के लिए बनाया गया कॉल सेंटर 

गांधीनगर। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और बिना कारण बताए स्कूल से गायब शिक्षकों पर नजर रखने के लिए गुजरात सरकार ने नया तरीका अपनाया है. राज्य सरकार ने शिक्षकों पर नजर रखने को लेकर कॉल सेंटर बनाया है. इस कॉल सेंटर से रोजाना शिक्षकों को कॉल किया जाएगा और उनसे उनके लोकेशन और कामकाज से संबंधित प्रश्नों के जवाब मांगे जाएंगे. ऐसे में अगर कोई भी शिक्षक छुट्टी पर जाता हैं तो उन्हें पूरी जानकारी देनी होगी. अगर वह छुट्टी लेते हैं तो कॉल सेंटर में बैठे प्रतिनिधी पूरी जानकारी भी मांग सकते हैं. जैसे कि कितनों दिनों की छुट्टी पर हैं और किसकी अनुमति से छुट्टी ली है. सरकार की ओर से लागू किए जा रहे रियल टाइम सर्विलांस प्लान से सरकारी स्कूलों के 1.95 लाख शिक्षकों पर नजर रखी जाएगी. यह व्यवस्था 10 जून के बाद नए शैक्षणिक सत्र से शुरू की जाएगी. नए तरीके से कामकाज और कॉल सेंटर को लेकर अधिकारियों ने बताया कि कई तरह की रिपोर्ट्स पर विचार के बाद यह व्यवस्था लागू की जा रही है. अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिल रही थी कि शैक्षणिक कार्य के दौरान सरकारी शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब रहते थे. शिक्षकों के इस रवैये से बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा था.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *