कुराली। थाना सिंह भगवंत पुरा पुलिस ने कुराली में रहने वाले एक पुजारी पर एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ध्यानपुरा (रूपनगर) के एक घर में शुद्धि के लिए कुराली से पुजारी रशिक बिहारी को बुलाया गया था। यह पंडित पहले भी पूजा पाठ करने के लिए इनके घर आता जाता रहता था। पंडित ने परिवार को बातों में उलझा कर अलग- अलग कामों में लगा दिया और उनके घर की 11 साल की लडकी को पंडित एक कमरे में ले गया और उसने कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। नन्हीं बच्ची के पंडित कपड़े उतार अश्लील हरकते करने लगा। जब बंद कमरे से लड़की के रोने की आवाज आने लगी तो परिवार वालो ने दरवाजा तोडा तो देखा कि नग्न हालत में खड़ी लडकी के साथ पंडित अश्लील हरकते कर रहा था। परिवार ने पंडित को पकड़ पहले तो धुनाई की बाद में पुलिस को इतलाह दी गई। पुलिस ने पंडित राशिक बिहारी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






