उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आठ कर्मचारियों की हालत विषाक्त खाना खाने से खराब हो गई। सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए। झारखंड के पाकुर जिला निवासी आठ कर्मचारी सुबह का बना हुआ चावल शाम को खाने के कारण डायरिया से पीड़ित हो गए। हफीजुल(20), इंसुल(22), मुबारक(18), इसराइल(16), असलम(20), हुसैन(15), अयूब(19) और सफीदुल(16) को स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि सभी का इलाज चल रहा है, सभी खतरे के बाहर है। उक्त लोगों ने सुबह का बना हुआ चावल शाम को खा लिया था। जिसके कारण डायरिया से पीड़ित हो गए। डॉ. राय ने बताया कि अधिक तापमान होने के कारण कुछ घंटो में ही बना हुआ भोजन खराब हो जाता है। जिसका सेवन करना जानलेवा हो सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






