आगरा। जनता करती हाहाकार, जागो जागो हे सरकार, प्यासी जनता करे पुकार, पानी दो हमको सरकार आदि नारे लिखी तख्तियों के साथ मंगलवार को सेवा आगरा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के साथ में जल संकट के निदान के लिए वाटर वर्क्स चौराहा से जलकल कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। कार्यालय के बाहर खाली मटके फोड़े और महाप्रबंधक आरएस यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल पेंट और संस्थापिका सुमन गोयल ने कहा कि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। लू चलने लगी है। गंगाजल और यमुना जल होने के बावजूद शहर में जल संकट बना हुआ है। निजी टैंकरों से जनता त्रस्त है। जनता को बदबूदार और प्रदूषित पानी मिल रहा है। अगर जल संकट का निदान जल्द नहीं किया गया तो सेवा आगरा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्षद धर्मवीर सिंह, भास्कर सिंह, मधुकर सिंह, किरन वर्मा, पिंकी कुमारी, रेशमा पिप्पल, मोहिनी कुमारी, चेतन वर्मा, रेखा देवी, अनिल कुमार, इंदिरा देवी, विमला देवी, अनीता देवी, ममता देवी, रिषभ गर्ग, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






