फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में मिट्टी की ढाय गिरने से उसमें पांच मजदूर दब गए हैं। इनमें एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी चार मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। थाना दक्षिण के सुहागनगर में एलआईसी ऑफिस के सामने एक इमारत का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को कई मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। बताया जाता है कि दोपहर तकरीबन तीन बजे अचानक मिट्टी ढाय गिर गई। इसके नीचे 5 मजदूर दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने एक मजदूर को जिंदा निकाल लिया है। वो घायल है। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ है।
बताया जा रहा है कि मिट्टी के नीचे अभी चार मजदूर दबे हुए हैं। इन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे की सूचना पाकर प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






