बलरामपुर। उतरौला तहसील अन्तर्गत रेहरा बाजार के नेशनल बालिका महाविद्यालय में गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी उतरौला आरिफ अनवर हाशमी,राम प्रताप सिंह भूतपुर्ब विधायक सादुल्लाहनगर,नाशिर हाशमी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा बाजार,महरूफ अनवर हाशमी जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र के गण -मान्य लोगों के साथ मिलकर नेशनल बालिका महाविद्यालय रेहरा बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक उतरौला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह,अखिलेश सिंह यादव के लोग पीछे मुड़ कर देखने वाले नही है। भाजपा के सांसद नया जाल ले कर उतरे है। लोगो को गुमराह करने का जाल पहले भी नरेन्द्र मोदी ने लोगो को पन्द्रह लाख रुपये देने का जाल फेंक कर गुमराह किया था। और इस चुनाव में भी वर्तमान सांसद गोण्डा लोगो को जाल फेंक कर गुमराह कर रहे है और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि न पड़ो किसी के चक्कर मे कोई नही है टक्कर में, समाजवादी पार्टी चुनाव जीत रही है। वही कार्यकर्ताओं को मेहनौन की पूर्व विधायिका नन्दिता शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 मई लोकतंत्र का महापर्व है। आप लोग इस पर्व पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और लोकसभा गोण्डा गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर संसद तक पहुँचावे। यही कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। अन्त में आये लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को कार्य कर्ता सम्मेलन में माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। और उन्होंने कार्य कर्ताओ को संबोधित किया और कहा कि अगर आप लोगो का सहयोग रहा तो हम सांसद जरूर बनेगे। पूरे प्रदेश में ८० में से 60 सीट गठबंधन जीत रहा है। बस आप लोग आगामी 6 मई को पार्टी को वोट करें। और भारी से भारी मतों से विजयी बनाये। पिछली सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। मगर रोजगार तो दूर जो रोजगार लोगो के पास था उसे भी छीन लिया। युवाओं को रोजगार के नाम पर खेत रखवाली का रोजगार मिला है। यही है विकास यही है रोजगार 15 दिन बचे है। चुनाव में आप लोगो को फैसला करना है। ये लड़ाई आप की लड़ाई है आप को लड़ना है सही सरकार चुनना है। इस मौके पर महफूज खा विधान परिषद सदस्य,रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान,कासिम हाशमी, प्रधान प्रतिनिध गुड्डू सिंह अधीनपुर,श्याम नरायन वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मिस्बहुल खा,यार मो0 प्रधान,नरसिंह पाल यादव,राम यश गुप्ता संरक्षक उद्योग व्यापार मंडल रेहरा बाजार,तोता राम, मुकेश सिंह,धूप सिंह,रघुनाथ सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






