दिल्ली के ललित होटल के पास रणजीत सिंह फ्लाईओवर पर कल (शनिवार) रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया वह एक कार में दो लोगों के साथ यात्रा कर रहा था। मृतक के साथ जा रहे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।