फतेहपुर : यूपी में सियासी पारा हाई हो चुका है। सभी दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए भरसक प्रयास करने में जुटे हैं। इसके साथ ही सियासी बयानबाजी भी चरम पर है। वार-पलटवार का दौर जारी है। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी करीब 11:30 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक वह 15 मिनट में छिवली नदी के पास स्वागत कार्यक्रम के लिए निकलेंगी। आपको बता दें कि प्रियंका फतेहपुर के औंग में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के कानपुर प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रत्याशी राजा रामपाल और कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहे। लेकिन प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में उनका उपचार किया गया। फतेहपुर के औंग में प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कहा कि कांग्रेस के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह मेरे राहुल भइया हैं। उन्होंने हर गरीब महिला के खाते में 72 हजार रुपये भेजने की बात की है। उनका साथ दीजिए और फालतू बोलने वालों से कहिए अपना रास्ता नापो। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि दीदी दारू बंद करवा दो और हम लोगो को रोजगार दिलाओ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






