यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनााव के लिए जारी किया गया कांग्रेस का घोषणा पत्र उनकी 55 साल की नाकामियों का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में देश की जनता कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों को सबक सिखाएगी और जोरदार जवाब देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र काल्पनिक है। कांग्रेस आधारहीन घोषणाएं कर रही है। मोदी सरकार की योजनाओं द्वारा देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का काम किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस द्वारा मनरेगा में 150 दिन रोजगार देने के वादे पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा को भाजपा सरकार ने ही हर क्षेत्र में उपयोगी बनाया है। कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कोऑपरेटिव सेक्टर के सिर्फ तीन हजार कर्जमाफ किए हैं। इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






