हरियाणवी डांसर और गायक सपना चौधरी को लेकर शनिवार को खबर आई थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं लेकिन एक दिन बाद ही सपना चौधरी ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं और जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है वह फर्जी है। उन्होंने कहा कि मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। सपना ने कहा कि भविष्य में भी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। हरियाणवी डांसर और गायक सपना चौधरी को लेकर शनिवार को खबर आई थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं लेकिन एक दिन बाद ही सपना चौधरी ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं और जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है वह फर्जी है। उन्होंने कहा कि मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। सपना ने कहा कि भविष्य में भी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। प्रियंका गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मेरी उनसे मुलाकात हुई थी और उन्होंने मुझसे अच्छे से बात की थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने वाली हूं। बता दें कि शनिवार को ही देशभर के मीडिया में इस तरह की खबर आई थी कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। खबरों में यह दावा भी किया गया था कि सपना ने दिल्ली में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर उनसे मुलाकात की और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही यह बातें भी सामने आ रही थीं कि उन्हें मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के विरुद्ध मैदान में उतारा जाएगा। लेकिन आज ही वह मीडिया के सापने आईं और कहा कि उनकी राज बब्बर से मुलाकात नहीं हुई, अलब्बता प्रियंका गांधी से मुलाकात की बात को स्वीकारा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









