Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 10:48:41 AM

वीडियो देखें

क्या कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है? पार्टी में यह सीट जन्मजात से आरक्षित है:अमित शाह

क्या कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है? पार्टी में यह सीट जन्मजात से आरक्षित है:अमित शाह

गोधरा: गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट 'जन्मजात आरक्षित' है. उन्होंने पूछा कि क्या इस पार्टी का कोई कार्यकर्ता कभी शीर्ष पद पाने की सोच सकता है. शाह ने कहा कि क्योंकि भाई राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब बहन (प्रियंका गांधी) (राजनीतिक मैदान में) आई है.

अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी में उनके जैसा एक आम बूथ कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक चायवाला (मोदी) प्रधानमंत्री बन सकता है. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं बीजेपी का एक बूथ कार्यकर्ता था. मैं पार्टी का अध्यक्ष बन गया. चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया.''

शाह ने पूछा, ''क्या कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है? उस पार्टी में यह सीट जन्मजात आरक्षित है.'' शाह ने कहा कि बीजेपी के किसी कार्यकर्ता को बड़े पदों पर पहुंचने के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं है. लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त किया था.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *