Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:27:11 PM

वीडियो देखें

स्कूल से घर लौट रही छह साल की बच्ची से किया बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

स्कूल से घर लौट रही छह साल की बच्ची से किया बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

स्कूल से घर लौट रही मासूम को रास्ते अगवा कर बुधवार की शाम को गांव के युवक ने रेप कर दिया. खून से लथपथ हाल में घर पहुंची बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए. परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए और बाद में थाने पर तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर के गगहा इलाके के एक गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची कक्षा एक में पढ़ती है. बुधवार की शाम को करीब 3:30 बजे वो स्कूल से घर लौट रही थी. रास्ते में गांव का 20 वर्षीय युवक मिल गया. उसने बच्ची को अकेला देखा उसका मुंह दबाकर गेहूं की खेत में लेकर चला गया. उसने मासूम के साथ रेप कर दिया.

घटना को अंजाम देननके बाद वो बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया. खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची, तो परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. उसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी.

गगहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और गुरुवार की सुबह 7 बजे हाटा बाजार से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *