Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, October 25, 2026 7:54:30 AM

वीडियो देखें

कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा -कर्नाटक सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं मोदी और शाह

कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा -कर्नाटक सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं मोदी और शाह

कर्नाटक में कथित तौर पर सरकार गिराने वाला ऑडियो टेप अब दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में पहुंच गया है. इस टेप को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि दोनों मिलकर कर्नाटक की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं. ये बेहद ही सनसनीखेज मामला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसके लिए प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''क्या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को इस टेप और मामले का संज्ञान लेकर पीएम मोदी, अमित शाह, येदियुरप्पा को नोटिस नहीं जारी करना चाहिए? ये सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करने की कोशिश नहीं है?''

इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि ED आदि एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि ये 450 करोड़ रुपया कहाँ से आ रहे हैं? टेप सामने आने के बाद कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

टेप सुनाते हुए सुरजेवाला ने कहा, ''येदियुप्पा विधायकों को 200 करोड़ की रिश्वत और 200 करोड़ चुनावी खर्चे के तौर पर, 10+10 करोड़ प्रति विधायक देनें के लिए तैयार हैं. वहीं 50 करोड़ स्पीकर को देना चाहते हैं जिससे की उन विधायकों की सदस्यता रद्द ना करें.''

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा का एक ऑडियो जारी किया है जिसमें वो जेडीएस विधायक के भाई को करोड़ों रुपए और मंत्री पद का लालच दे रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गंदी राजनीति का खुलासा करता है जो कर्नाटक की सरकार अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि राज्य में हुए चुनाव के बाद विश्वास मत से पहले भी हमने येदियुरप्पा का एक ऑडियो क्लिप सुना था. हम प्रधानमंत्री से जवाब चाहते हैं, क्योंकि बातचीत में उनका नाम लिया गया है. क्या वो कोई कार्रवाई करेंगे? ये 200 करोड़ कहाँ से आने वाले हैं? क्या ये काला धन है?

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने क्लिप जारी करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा, जेडीएस विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी उनकी सरकार गिराना चाहती है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जानकारी में हो रहा है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *