Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:43:42 PM

वीडियो देखें

महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में लिखा शव को हाथ न लगाए पति 

महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में लिखा शव को हाथ न लगाए पति 

गुजरात के सूरत में एक महिला डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला ने उत्पीड़न से तंग आकर ये खौफनाक कदम उठाया है. पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें मरने से पहले विवाहिता ने लिखा कि उसका पति उसके शव को हाथ भी न लगाए और न ही वो उसके अंतिस संस्कार में भाग ले. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.ये वारदात सूरत के अडाजण थाना इलाके की है. जहां रहने वाली 29 वर्षीय डॉक्टर मनाली पटेल की शादी 6 साल पहले डॉक्टर चिंतन पटेल के साथ हुई थी. वह अपने पति के साथ शिवकुटीर इलाके में रहती थी. वह खुद केपी संघनी अस्पताल में काम करती थी, जबकि उसका पति डॉ. चिंतन पालनपुर के एक दूसरे अस्पताल में काम कर रहा था. दोनों के बीच रिश्ते कुछ समय से ठीक नहीं थे.

वजह थी डॉ. मनाली के ससुराल वालों का उसे परेशान करना. जानकारी के मुताबिक उसके ससुराल वाले उसे बहुत परेशान करते थे. आए दिन उसका मानसिक शोषण होता था. वे लगातार उस पर तलाक का दबाव बना रहे थे. इससे मनाली काफी टूट चुकी थी. बीते शुक्रवार की देर शाम मनाली ने अपने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी लाश को नीचे उतारा.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मनाली के कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. जिसमें डॉ. मनाली ने आपबीती लिखी थी. उसने मरने से पहले लिखा कि उसका पति उसके शव को हाथ भी न लगाए और न ही वो उसके अंतिस संस्कार में भाग ले. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में मामला उत्पीड़न का ही नजर आया.

डॉ. मनाली के परिजनों ने बताया कि मनाली ने मरने पहले अपना सुसाइड नोट अपने भाई के फोन पर भी वॉट्सएप पर भेजा था, लेकिन उसका फोन बंद होने की वजह से वो उसे देख नहीं पाया. थाना पुलिस ने डॉक्टर मनाली का फोन भी कब्जे में ले लिया है. उसकी जांच भी की जा रही है. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *