Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 8:32:27 AM

वीडियो देखें

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल कहा -राहुल रावण है और प्रियंका शूर्पणखा

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल कहा -राहुल रावण है और प्रियंका शूर्पणखा

विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को रावण और प्रियंका गांधी को शूर्पणखा कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने भगवान राम कहा है। उन्होंने कहा, 'राम की भूमिका मोदी द्वारा निभाई जा रही है। ' सुरेंद्र सिंह ने कहा, ' राहुल गांधी रावण हैं और उन्होंने अपनी बहन को शूर्पणखा की भूमिका में भेजा है। कुर्सी के लिए बहन को उतारा, बहनोई को उतार दें, मां पहले से थीं, पिता पहले से थे। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की जनता सब जानती है। कहा कि अयोध्या में अविवादित भूमि से रोक हटाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में देकर भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया कि रामजन्म भूमि पर भगवान राम का मन्दिर बनाने के लिए भाजपा गम्भीर है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *