मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक महिला ने दो वकीलों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गंगानगर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। महिला ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार यह महिला पूर्व में एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास कर चुकी है। एसओ गंगानगर विनोद कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला ने जो आरोप लगाए हैं, अभी तक की जांच में कुछ साक्ष्य सही नहीं मिले हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






