Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 4:18:16 AM

वीडियो देखें

आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सैनिक शहीद,दो घायल

आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सैनिक शहीद,दो घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में शुक्रवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सैनिक शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में गश्त करने वाले सेना के जवानों को निशाना बनाने के लिए एक आईईडी लगाया था.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि दोनों को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि सेना के जवानों को आईईडी विस्फोटों और पाकिस्तानी सेना की बार्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा हमले के बारे में अलर्ट किया गया है.

आतंकवादियों ने शुक्रवार को श्रीनगर में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर हथगोलों से हमला किया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने आज शाम लाल चौक सिटी सेंटर में पल्लाडियम सिनेमा के नजदीक सीआरपीएफ के बंकर की ओर हथगोले फेंके. उन्होंने कहा कि इस दौरान हुए धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *