Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 5:16:14 AM

वीडियो देखें

खेल मंत्री के आवास पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन कहा-चुनाव में भाजपा का करेंगे बायकाट 

खेल मंत्री के आवास पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन कहा-चुनाव में भाजपा का करेंगे बायकाट 

नई खेल नीति के तहत स्केटिंग के कई इवेंट को बाहर करने से खफा होकर प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों व उनके परिजनों ने खेल मंत्री अनिल विज के निवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खेल मंत्री के आश्वासन से असंतुष्ट होकर उन्होंने सड़क पर उतरने व जींद उपचुनाव में भाजपा का बायकाट करने की चेतावनी दी है। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि मंत्री ने मिलने पर कहा कि इस खेल में अपना भविष्य खराब कर रहे हो। इसे छोड़कर दूसरे खेल में भाग ले लो।
बता दें कि स्केटिंग खेल के इवेंट्स इनलाइन हॉकी, रोलर हॉकी व रोलर स्केटिंग को खेल नीति से बाहर कर दिया गया है। इस कारण बुधवार सुबह ही खेल मंत्री अनिल विज के निवास के बाहर विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी व उनके परिजन एकत्रित हुए। वे इस खेल को दोबारा खेल पॉलिसी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मंत्री के निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी के बाहर तैनात किया गया।

खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि खेल मंत्री अनिल विज द्वारा वर्ष 2016 में जीते खिलाड़ियों को इनामी राशि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक न ही इनाम की राशि मिली है और न ही कोई सुविधा भी दी जा रही है। स्केटिंग कोच कनिता, राजीव, विकास, विक्रम ने बताया कि अगर हमारी मांग न मानी गई तो सड़कों पर उतरने के साथ राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। अब वे जींद में होने वाले उपचुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *