Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 4:27:31 AM

वीडियो देखें

राहुल ने PM पर करारा हमला करते हुए कहा-भेष चौकीदारों का और काम चोरों वाले

राहुल ने PM पर करारा हमला करते हुए कहा-भेष चौकीदारों का और काम चोरों वाले

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर करारा हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का चौकीदार का भेष है जबकि चोरों के जैसा काम है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बैंकों के 41,167 करोड़ रुपए अपने दोस्तों को देने का आरोप लगाया. ये सारे आरोप कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ट्वीट कर लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि जितने रुपए का बैंक फ्रॉड हुआ है उतने में मनरेगा पूरे एक साल चल जाता, तीन राज्यों के किसानों का कर्जामाफ किया जा सकता था और 40 नए एम्स खोले जा सकते थे.राहुल गांधी ने लिखा,”चौकीदार का भेष, चोरों का काम. बैंकों के 41,167 करोड़ सौंपे जिगरी दोस्तों के नाम.”उन्होंने कहा,”41,167 करोड़ में मनरेगा एक साल चल जाता, तीन राज्यों के किसानों का कर्जा माफ हो जाता और 40 नए एम्स खुल जाते”कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ये आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरबीआई की एक रिपोर्ट के आधार पर लगाए हैं. इस रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि साल 2017-18 के बीच धोखाधड़ी करके लोगों ने बैंकों से 41,167.7 करोड़ रुपए लूटे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये रकम पिछले साल की तुलना में 72 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल बैंकों ने इस तरह के फ्रॉड में 23, 993 रुपए गंवाए थे. बैंकों के रुपए गंवाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.साल 2013-14 में बैंकों ने 10,170 करोड़ रुपए गंवाए थे. पिछले चार साल में बैंकों से होने वाली फ्रॉड की रकम चार गुना बढ़ गई है. जितने भी रुपए का इस साल बैंकों से फ्रॉड हुआ है उसमें 50 करोड़ रुपए से अधिक रुपए के होने वाले फ्रॉड की हिस्सेदारी 80 फीसदी है. फ्रॉड के 93 प्रतिशत केस सरकारी बैंकों में हुए हैं. प्राइवेट बैंकों का रिकॉर्ड इसमें बेहतर दिख रहा है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *