Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 4:30:05 AM

वीडियो देखें

अमित शाह ने कहा-अगस्तावेस्टलैंड सौदे के कथित बिचौलिये मिशेल और कांग्रेस के बीच गहरी दोस्ती है

अमित शाह ने कहा-अगस्तावेस्टलैंड सौदे के कथित बिचौलिये मिशेल और कांग्रेस के बीच गहरी दोस्ती है

गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगस्तावेस्टलैंड सौदे के कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच दोस्ती ‘काफी पुरानी और गहरी’ है. अपने ट्वीटों में शाह ने यह भी पूछा कि क्या मिशेल जांचकर्ताओं के प्रश्नों का ब्योरा ‘श्रीमती गांधी’ तक पहुंचाना चाहता है.अमित शाह ने कहा, ‘‘अगस्तावेस्टलैंड मामले के तार क्रिश्चियन मिशेल के एसओएस (अनुरोध). क्या किसी को मालूम है कि क्रिश्चियन मिशेल ने श्रीमती गांधी को लेकर पूछे गये प्रश्नों का ब्योरा अपने वकील को क्यों दिया. क्या वह चाहता है कि ये प्रश्न श्रीमती गांधी तक पहुंचाए जाएं। क्यों?’’
शाह ने कहा कि मिशेल के वकील ने माना है कि कथित बिचौलिये ने उसे कागज दिया और उसे लगा कि ये दवाओं की सूची है. बीजेपी अध्यक्ष ने गांधी परिवार पर प्रत्यक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने दर्द से राहत के लिए झंडु बाम और टाईगर बाम जैसी दवाइंयां सुनी हैं लेकिन यह ‘परिवार बाम’ है क्या जो हर बिचौलिया चाहता है.शाह ने कहा, ‘‘किसी भी मामले में, जो बात बार बार बतायी जानी चाहिए वह है मिशेल के वकील की कांग्रेस पृष्ठभूमि. तथाकथित निष्कासन ढोंग बना हुआ है. वह मिशेल और श्रीमती गांधी के बीच सेतु बना हुआ है. ’’ बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी की युवा शाखा के पदाधिकारी एल्जो के जोसेफ को मिशेल के वकील के रुप में पेश होने पर निष्कासित कर दिया था.अमित शाह ने कहा, ‘‘राष्ट्रहित में मिशेल के वकील को हमें 2008 के दस्तावेजों के अस्तित्व के बारे अवश्य ही बताना चाहिए जिसमें श्रीमती गांधी का उद्धरण है. प्रमाणित रुप से मिशेल और भारत के एक परिवार के बीच की दोस्ती पुरानी और गहरी है. ’’
दिल्ली की एक अदालत ने संप्रग शासन के दौरान वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में कथित बिचौलिये रहे मिशेल पर प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत के दौरान अपने वकीलों से मिलने पर पाबंदी लगा दी. जांच एजेंसी ने अदालत से कहा था कि वह वकीलों को चिट पहुंचा रहा है और उनसे पूछ रहा है कि श्रीमती को लेकर पूछे गये सवालों से कैसे निपटना है, इस तरह वह अपने कानूनी सहयोग का दुरुपयोग कर रहा है.एजेंसी ने यह भी दावा किया कि उसने एक सवाल के सिलसिले में ‘एक इतालवी महिला के बेटे’ के बारे बोला था और ‘श्रीमती गांधी’ का नाम लिया था. बीजेपी ने इस खुलासे का इस्तेमाल कांग्रेस खासकर गांधी परिवार पर हमला करने के लिए किया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *