Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 2:46:12 AM

वीडियो देखें

कर्ज माफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस :पीएम मोदी

कर्ज माफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस :पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर कर्ज माफ करने के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया. हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर ‘जन आभार’ रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने केंद्र द्वारा लागू की गई वन रैंक, वन पेंशन योजना पर भी जोर दिया.पीएम मोदी ने कर्ज माफी को लेकर विपक्ष की आलोचना तब की है जब कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी मोदी को तब तक सोने नहीं देगी जब तक केंद्र देशभर में कृषि कर्ज माफ नहीं कर देता. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हाल में निर्वाचित कांग्रेस सरकारों ने कर्ज माफी की योजनाओं की घोषणा की है.मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश को वीर जवानों की भूमि बताया जो सीमा पर सर्वोच्च बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल पूरा करने पर ठाकुर को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश मेरे घर की तरह है. मैंने पार्टी के संगठनात्मक कार्य के लिए कई सालों तक यहां काम किया.”प्रधानमंत्री को बीजेपी सरकार की उपलब्धियों पर एक पुस्तिका का भी विमोचन करना है. मोदी ने राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के फायदों को दिखाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाई प्रदर्शनी भी देखी. प्रधानमंत्री के धर्मशाला में हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कांगड़ा से बीजेपी सांसद शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *