Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 2:03:37 AM

वीडियो देखें

एमपी के सीएम कमलनाथ ने मंत्रिमंडल का किया गठन, 28 मंत्रियों को दिलाई शपथ

एमपी के सीएम कमलनाथ ने मंत्रिमंडल का किया गठन, 28 मंत्रियों को दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया. उन्होंने अपने कैबिनेट में कुल 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई है. कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छह दिन बाद 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. कांग्रेस की ओर से गोटेगांव के विधायक एन.पी. प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार होंगे. कमलनाथ ने अपने कैबिनेट में 8 ठाकुर मंत्रियों को जगह दी है.कमलनाथ के कैबिनेट में आज विजयलक्ष्मी साधो, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, आरिफ अकील, गोविंद सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओंकार सिंह मरकाम, डा प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंगार, हर्ष यादव, हुकुम कराडा, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पीसी शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव, तरुण भनोट और सुरेन्द्र हनी बघेल ने मंत्री पद की शपथ ली.कमलनाथ ने कैबिनेट का गठन करने में जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश ज्यादा की है. एमपी कैबिनेट में 8 ठाकुर, 5 ओबीसी, 5 एससी और 4 एसटी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. इनके अलावा 3 यादव, 2 ब्राह्मण, 2 महिला और 1 मुस्लिम मंत्री को भी कैबिनेट में शामिल किया है.कमलनाथ ने जातिगत समीकरणों के साथ-साथ अपने कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन को भी तवज्जो दी है. सबसे ज्यादा 9 मंत्री मालवा निवाड़ क्षेत्र से बनाए गए हैं. उसके बाद मध्य क्षेत्र से 6 मंत्री बनाए गए हैं. ग्वालियर-चंबल से 5 मंत्री तो वहीं महाकौशल से 4 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. बुंदेलखंड क्षेत्र से 3 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है जबकि विंध्य क्षेत्र से 1 मंत्री को कैबिनेट में जगह मिली है.सीएम कमलनाथ कैबिनेट गठन के लिए कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी से भी सलाह-मशविरा कर चुके थे. आज शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ अपने कैबिनेट की पहली अनौपचारिक बैठक करेंगे.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *