Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 12:09:41 AM

वीडियो देखें

उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होते ही तेजस्वी ने कहा – दलों का नहीं दिलों का है गठबंधन

उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होते ही तेजस्वी ने कहा – दलों का नहीं दिलों का है गठबंधन

हाल ही में एनडीए छोड़ने वाले रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन थाम लिया है. कयासों के अनरूप ही गुरुवार को दिल्ली में कुशवाहा की महागठबंधन में एंट्री हुई. वो कांग्रेस, राजद, हम और लोजद के नेताओं के सामने इस गठबंधन में शामिल हुए. उनके महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा कांग्रेस के वरीय नेता अहमद पटेल ने की.इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हम कुशवाहा का स्वागत करते हैं और सीटों का बंटवारा बैठ कर करेंगे. नेताओं का ये मिलन विचारधारा का मिलन है. तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधा. बोले ये दलों का नहीं दिलों का गठबंधन है. देश में संविधान को बचाने की लड़ाई जारी है. नीतीश समेत एनडीए को करारा जवाब देंगे. बीजेपी आज पूरे देश में अलायंस खो रही है.तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार की जनता हिसाब लगा रही है मोदी जी से की क्या दिया? चुनाव में बिहार की बोली लगाई गई थी. अगर उन्होंने बिहार को कुछ दिया होता तो हम भी फोन करके पीएम को धन्यवाद देते. उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं कि हम सभी लोगों ने सही दिशा में फैसला लिया है.आज हमें खुशी है कि जो बात लालू जी कहते थे वो पूरा हो रहा है और सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि हम उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत करते हैं. मांझी ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों से किया वादा पूरा किया है और यही आगे के दिन में भी हमलोग करेंगे.राहुल के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा भी साथ आये हैं. मांझी बोले कि हम आशा करते हैं कि 2019 में देश में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे. इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं महागठबंधन के नेताओं को धन्यावाद देता हूं जिन्होंने मुझे सम्मान दिया. मैं एनडीए से क्यों अलग हुआ हूं ये बता चुका हूं.मेरे पास एनडीए छोड़ने के बाद कई रास्ते थे लेकिन मैंने राहुल गांधी और लालू प्रसाद की उदारता से प्रभावित हुआ. मैं आज इस गठबंधन का हिस्सा बिहार के लोगों की भावना का कद्र करते हुए बना हूं. उन्होंने मंच से गठबंधन के सभी नेताओं की प्रशंसा की और केंद्र तथा बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *