Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 11:10:19 PM

वीडियो देखें

पीएम मोदी ने कहा-चार साल पहले किसी ने सोचा नहीं था कि सिख नरसंहार मामले में कांग्रेस नेता को सजा मिलेगी

पीएम मोदी ने कहा-चार साल पहले किसी ने सोचा नहीं था कि सिख नरसंहार मामले में कांग्रेस नेता को सजा मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1984 सिख विरोधी दंगों में इंसाफ में देरी का जिक्र करते हुए आज कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि कांग्रेस नेता को मामले में दोषी ठहराया जाएगा. एक निजी टीवी कार्यक्रम में मोदी ने कहा, ‘‘चार साल पहले, किसी ने सोचा भी नहीं था कि 1984 के सिख नरसंहार मामले में कांग्रेस नेता को सजा मिलेगी और उन्हें (पीड़ितों को) इंसाफ मिलेगा.’’
दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने और उन्हें ताउम्र कैद की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद मोदी ने यह बयान दिया है. अदालत ने कल अपने आदेश में कहा था कि ये दंगे”मानवता के खिलाफ अपराध”थे और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद से उन लोगों द्वारा किए गए जिन्हें”राजनीतिक संरक्षण”प्राप्त था.हाई कोर्ट ने कहा था कि इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आरोपियों को सजा देने में तीन दशक लग गए लेकिन पीड़ितों को यह आश्वासन देना आवश्यक है कि अदालत के समक्ष पेश होने वाली चुनौतियों के बावजूद ‘‘सत्य की जीत होती है और अंतत: न्याय मिलता है.’’
पीएम मोदी ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के हाल ही में सुनाए फैसले को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. मोदी ने कहा, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ है जब भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों को लेकर देश की शीर्ष अदालत का रुख किया गया. जहां उन्हें स्पष्ट फैसला मिला कि जो भी काम हुआ (राफेल सौदे में..) वह पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया गया.’’
उन्होंने कहा कि चार साल पहले (जब कांग्रेस सत्ता में थी) किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एक मानसिकता है जिसमें हम सरकार के खिलाफ अधिक भ्रष्टाचार के आरोपों में विश्वास करते हैं. चाहे वह कदाचार या भ्रष्टाचार के आरोप हों, मानसिकता एक ही बनी रहेगी.’’
मोदी ने कहा, ‘‘चार साल पहले किसी ने यह नहीं सोचा था कि एक दिन अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर भ्रष्टाचार मामले का मुख्य आरोपी क्रिश्चियन मिशेल भारत में होगा. सबके तार जोड़े जा रहे हैं.’’

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *