Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 11:09:14 PM

वीडियो देखें

एमपी में खराब प्रदर्शन से आहत मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को हटाया, भंग की कार्यकारिणी

एमपी में खराब प्रदर्शन से आहत मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को हटाया, भंग की कार्यकारिणी

बीएसपी सुप्रीमो मायावती को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जैसे नतीजों की उम्मीद थी, वैसे नतीजे नहीं मिल पाए. अब उन्होंने एमपी बीएसपी के अध्यक्ष को पद से हटा दिया है. साथ ही एमपी प्रभारी रामअचल राजभर को भी पद से हटा दिया गया है. एमपी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है.आपको बता दें कि पिछली बार एमपी में बीएसपी के 4 विधायक जीते थे जबकि इस बार दो ही विधायक जीत पाए हैं. जो लोग पिछली बार जीते थे वो भी इस बार हार गए. साथ ही पार्टी के वोट प्रतिशत में भी कमी आई है. पिछली बार पार्टी को 6 फीसदी वोट मिले थे.मायावती ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम को एमपी का प्रभारी और डीपी चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राजभर अब बिहार का काम देखेंगे.आपको बता दें कि फिलहाल लोकसभा में बीएसपी के पास एक भी लोकसभा सीट नहीं है. अब मायावती का पूरा ध्यान लोकसभा पर केंद्रित हो गया है. राजनीति के जानकारों के मुताबिक यूपी में पार्टी हमेशा से ताकतवर रही है इसलिए अब मायावती का फोकस यूपी पर रहने वाला है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *