Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 10:23:28 PM

वीडियो देखें

कांग्रेस की जीत पर राज बब्बर ने कहा -बीजेपी के अंत की शुरुआत हो चुकी है, लोगों ने झूठी उम्मीदें दिखाने वालो को उखाड़ फेंका

कांग्रेस की जीत पर राज बब्बर ने कहा -बीजेपी के अंत की शुरुआत हो चुकी है, लोगों ने झूठी उम्मीदें दिखाने वालो को उखाड़ फेंका

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार संकेत है कि सत्तारूढ़ पार्टी का अंत शुरू हो चुका है. अभिनेता से नेता बने बब्बर ने कहा,”यह बीजेपी के अंत की शुरुआत है, क्योंकि लोगों ने झूठी उम्मीदें दिखाने के लिए उन्हें उखाड़ फेंका है.”उन्होंने कहा, समाज के सभी धड़े बीजेपी द्वारा ठगा महसूस कर रहे हैं. कांग्रेस की जीत यह भी दिखाती है कि लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है. राजस्थान में जोरदार प्रचार करने वाले बब्बर ने कहा,”एक जैसी सोच रखने वाली पार्टियों को उत्तर प्रदेश में साथ आना चाहिए, लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व करेगी.”कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह बीजेपी की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर जीत मिली है. सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी की ‘नकारात्मक राजनीति पर जीत’ मिली है. कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 114, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में 99 और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें मिली हैं.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *