Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:59:46 PM

वीडियो देखें

हिंदी का साहित्य अकादमी अवॉर्ड चित्रा मुद्गल को देने का किया गया एलान,अनीस सलीम को भी मिला पुरस्कार

हिंदी का साहित्य अकादमी अवॉर्ड चित्रा मुद्गल को देने का किया गया एलान,अनीस सलीम को भी मिला पुरस्कार

केंद्र सरकार की स्वायत्त संस्था साहित्य अकादमी के साहित्य अकादमी अवॉर्ड 2018 की घोषणा हो गई है. 24 भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा की गई है. हिंदी का साहित्य अकादमी अवॉर्ड चित्रा मुद्गल को देने का एलान हुआ है. ये हिंदी में लिखे उनके उपन्यास पोस्ट बाक्स नं. 203- नालासोपारा के लिए दिया गया है.इसके अलावा अंग्रेजी भाषा के लिए अनीस सलीम के नाम की घोषणा की गई है और जिन्हें उनके उपन्यास द ब्लाइंड लेडीज़ डिसेंडेंट्स के लिए ये अवॉर्ड दिया जा रहा है. उर्दू भाषा के लिए रहमान अब्बास को उनके उपन्यास रोहज़िन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार देने का एलान किया गया है.साहित्य अकादेमी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि कविता की सात किताबों, छह उपन्यास, छह लघु कहानियों की किताबों, साहित्यिक आलोचना की तीन किताबों और दो निबंध की किताबों ने साल 2018 के लिए साहित्य अकादमी का अवॉर्ड जीता है. पुरस्कार में प्रत्येक विजेता को एक-एकलाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिए जाएंगे

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *