Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 5:37:23 PM

वीडियो देखें

जोधपुर में बोले पीएम मोदी -हिंदू का ज्ञान इतना विशाल है कि कोई दावा नहीं करता

जोधपुर में बोले पीएम मोदी -हिंदू का ज्ञान इतना विशाल है कि कोई दावा नहीं करता

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में हैं. सभी की नजरें अब राजस्थान और तेलंगाना पर हैं, दोनों राज्यों में 7 दिसंबर को मतदान होना है. मतदान से पहले राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान-तेलंगाना दोनों राज्यों में रैलियों को संबोधित करेंगे.प्रधानमंत्री ने पहले राजस्थान के जोधपुर में रैली को संबोधित किया. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत राजस्थानी भाषा में की. PM बोले कि दो दिन पहले ही मेजर शैतान सिंह का जन्मदिन था, मैं उन्हें नमन करता हूं. जोधपुर के भुजा में शौर्य है और जुबां में मीठापन है. जोधपुर की मिठाई, प्याज की कचौड़ी, मिर्च बड़े का स्वाद हर किसी की जुबां पर मिलता है. उन्होंने कहा कि यहां कोई नाराज हो ही नहीं सकता है. पीएम ने कहा कि इस धरती पर बिच्छू को भी बिच्छू जी बोलते हैं. ये मारवाड़ अनेक वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का किला रहा है. हमारे विरोधी जब आते हैं तो बहुत कीचड़ उछालते हैं, लेकिन जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही कमल खिलेगा. कांग्रेस झूठ फैलाने की यूनिवर्सिटी बन गई है, यहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है. PM ने कहा कि जो अधिक झूठ बोलता है उसे बड़े पद पर बैठाते हैं.मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सोचती है कि झूठ बोलकर काम चलेगा, तो इनके सपने हर राज्य में चूर-चूर हुए हैं यहां भी ऐसे ही होंगे. कांग्रेस के एक नेता सोचते हैं कि जाति के समीकरण से ही वोट मिल जाते हैं. कांग्रेस को लगता है कि यहां एक बार बीजेपी एक बार कांग्रेस आती है इसलिए कांग्रेस वाले मौज में हैं. लेकिन यहां पर ही भैरो सिंह शेखावत दो बार चुनाव जीते थे.उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राजस्थान के विकास को लेकर कोई बात नहीं करते हैं. नामदार बोलते हैं कि मोदी को हिंदू का ज्ञान नहीं है, लेकिन ये चुनाव का मुद्दा है क्या. प्रधानमंत्री मोदी बोले कि हिंदुत्व एक विरासत है, हिंदू का ज्ञान इतना विशाल है कि कोई दावा नहीं करता कि उसे हिंदुत्व का ज्ञान है. उन्होंने कहा कि इंसान के बस की बात नहीं है कि हिंदुत्व का सारा ज्ञान होना.प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल का ज्ञान उन्हें मुबारक, उनके ज्ञान से देश को मनोरंजन मिलता है. कांग्रेस के नेता ने सनातन धर्म पर सवाल उठाए, हिंदुत्व के कई पहलू हैं. पीएम ने कहा कि हिंदुत्व में जाति-पाति की बात नहीं होती है. उन्होंने कहा कि ये कहां से हिंदुत्व सीख कर आए हैं जो मोदी की जाति पूछ रहे हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के निर्माण की कसम खाई थी, तो जवाहर लाल नेहरू ने क्या नीति अपनाई थी. जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर के लिए आ रहे थे, तब नेहरू ने उनका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि हम किसी ज्ञान का दावा नहीं करते हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस हिंदुत्व की ठेकेदार बन रही है, लेकिन मनमोहन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि भगवान राम का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, उन्होंने कहा था कि ये काल्पनिक पात्र हैं. प्रधानमंत्री बोले कि हमारी सरकार ने 9 करोड़ शौचालय बनाए, राजस्थान में भी 80 लाख शौचालय बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि गौ रक्षा की बात आती है तो तेजा जी महाराज को कोई नहीं भूल सकता है.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कमाल के हैं, उन्होंने हर किसी को कह रखा है कि तुम्हें ही मुख्यमंत्री बनाएंगे. एक जगह जाते हैं तो एक को और दूसरी जगह जाते हैं तो दूसरे को मुख्यमंत्री बनाते हैं. इन्होंने कांग्रेस नाम का ताबीज बनाकर रखा है, जो गलत काम करते हैं उनको कांग्रेस का ताबीज बांध देते थे तो उन्हें लूटने में आसानी होती थी.प्रधानमंत्री बोले कि हमने कठोर कानून लाकर करोड़पतियों को रोडपति बना दिया. यही कारण है कि 3 लाख करोड़ रुपया बैंकों में जमा कर दिया गया है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *