Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 6:10:52 PM

वीडियो देखें

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिद्धू ने कहा -अनिल अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिद्धू ने कहा -अनिल अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करने पहुंचे पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला किया है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने हमें चार गांधी दिए हैं, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। भाजपा ने हमें तीन मोदी दिए हैं। नीरव मोदी, ललित मोदी और अनिल अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी। इससे पहले सिद्धू ने शनिवार को अलवर और भरतपुर में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि ऐसा छक्का मारो कि वसुंधरा राजे और भाजपा राजस्थान से बाहर हो जाए। सिद्धू ने राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये का विमान 600 करोड़ में कैसे खरीदा गया और 1100 करोड़ रुपये किसकी जेब में डाले गए, ये अंदर की बात है। सिद्धू ने कहा कि मेड इन इंडिया का नारा देने वाले बुलेट ट्रेन जापान से और बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चीन से लेकर आए हैं। यहां बेरोजगारों को पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। चुनाव नहीं ये किसान की जंग है। सरकार 78 लाख टन में से केवल चार लाख टन अनाज उठा पाई है। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई है। कांग्रेस महासचिव बी के हरिप्रसाद ने नवजोत सिंह सिद्धू के”चौकीदार का कुत्ता भी चोर है”बयान का बचाव किया है। हरिप्रसाद ने कहा,”जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, वह इसे पचा नहीं पाए तो उन्होंने खुद को प्रधान सेवक कहा, फिर उन्होंने खुद को प्रधान चौकीदार कहना शुरू कर दिया। उनकी नाक के नीचे एक चोरी हुई है, सिद्धू ने क्या गलत कहा?

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *