Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 5:06:01 PM

वीडियो देखें

राफेल मुद्दे पर सिद्धू ने कहा – चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया

राफेल मुद्दे पर सिद्धू ने कहा – चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में हैं. राजस्थान के अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने राफेल विमान का मुद्दा उठाया और पूछा कि 500 करोड़ का प्लेन 1600 करोड़ में? 1100 करोड़ किसकी जेब में डाला, अंदर की बात किसके लिए थी? चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है.सिद्धू के इस विवादित बयान का कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बचाव किया है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संवाद के स्तर को पीएम मोदी ने गिराया है. पीएम को सोचना पड़ेगा कि आप कैसा संवाद चाहते हैं.खैरथल में नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्रियों पर निशाना साधा. सिद्धू ने कहा कि बुलेट ट्रेन जापान से लेकर आए, सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चीन से लेकर आए और यहां के लोग सिर्फ पकौड़े बनाएंगे.उन्होंने कहा कि यह जंग किसान की जंग है. वसुंधरा की नीतियों ने राजस्थान को सबसे पिछड़े इलाके का खिताब दिला दिया है. सरकार 78 लाख टन में से केवल चार लाख टन अनाज उठा पाई है. बिजली-पानी के रेट बढ़ गए और महारानी महलों में बैठकर राज कर रही हैं.बता दें, इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पाकिस्तान यात्रा को लेकर विवादों में आ गए थे. वहां पर उनकी तस्वीर खालिस्तानी उग्रवादी और हाफिज सईद के करीबी गोपाल सिंह चावला के साथ सामने आई थी. इसके बाद मोदी सरकार की मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने उन्हें पाकिस्तानी एजेंज बताया था. इस यात्रा पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सवाल उठाया था और उन्हें वहां जाने से मना किया था.बीते शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि वह अपने कैप्टन राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान गए. हालांकि, शनिवार को वह अपने बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बुलावे पर गए थे. सिद्धू के कैप्टन वाले बयान से नाराज उनके साथी 10 मंत्रियों ने उनसे इस्तीफे की मांग की है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *