Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 4:06:35 PM

वीडियो देखें

जेटली ने पूछा कांग्रेस से सवाल – क्या महात्मा गांधी और सरदार पटेल के पिता का नाम किसी को पता था?

जेटली ने पूछा कांग्रेस से सवाल – क्या महात्मा गांधी और सरदार पटेल के पिता का नाम किसी को पता था?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेता विलासराव मुत्तेमवार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में सवाल पूछे जाने पर मोदी के बाद अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि क्या महात्मा गांधी और सरदार पटेल के पिता का नाम किसी को पता था?
अरुण जेटली ने सोशल साइट फेसबुक पर ब्लॉग में लिखा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक ब्रांड के लिए सिर्फ महान उपनाम को ही मुनासिब समझती है. इसलिए सामान्य परिवार के आने वाले लाखों प्रतिभावान राजनीतिक कार्यकर्ता कांग्रेस में नेतृत्व की परिक्षा में फेल हो जाएंगे. जेटली ने कहा कि वे अपने जानकार दोस्तों से तीन सवाल पूछना चाहते हैं.1. गांधी जी के पिता का नाम क्या था?
2. सरदार पटेल के पिता का नाम क्या था?
3. सरदार पटेल की माता का नाम क्या था?
उन्होंने कहा कि उनके बहुत सारे जानकार मित्र इसका सही उत्तर नहीं जानते होंगे. कांग्रेस की त्रासदी यही है और यही देश को प्रभावित करती है. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली इस ब्लॉग के जरिए कांग्रेस नेता विलासराव मुत्तेमवार के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने राजस्थान में प्रचार के दौरान कहा था कि पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी के पिता का नाम क्या था, उनके दादा-दादी का नाम क्या था. लेकिन यह कोई नहीं जानता कि मोदी के पिता कौन थे.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगे लिखा कि वे लोग जिन्होंने राष्ट्र के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं उनकी कीमत पर एक परिवार को आधिकारिक तौर पर महिमामंडित करना राष्ट्र और उस पार्टी दोनों के लिए खतरनाक है. सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस सरीखे महान दिग्गजों के योगदान को कम किया गया और एक परिवार के सदस्यों को जीवन से भी बड़ा प्रक्षेपित किया गया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *