Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:58:28 PM

वीडियो देखें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. तीनों आतंकी जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट यानी आईएसजेके के हैं.दिल्ली में आतंकी हमले का इरादा लेकर आए जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट के इन आतंकियों के पास जो हथियार बरामद किए गए हैं, बताया जा रहा है कि उसमें ग्रेनेड भी हैं. आतंकी दिल्ली का माहौल खराब कर पाते उससे पहले ही मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि हाल ही में दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया था.गत 14-15 नवंबर को ही राजधानी दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि पंजाब से पाक समर्थित आतंकी दिल्ली जा सकते हैं. जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए गए थे कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 6-7 आतंकी राजधानी दिल्ली में हमला करने की फिराक में हैं. इनके पंजाब के फिरोजपुर इलाके में होने का इनपुट मिला था. इसके बाद पुलिस और खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *