Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:57:25 AM

वीडियो देखें

अमित शाह ने कहा – एमपी में कांग्रेस के पास न कोई नेता है, न कोई नीति है और न ही कोई सिद्धांत

अमित शाह ने कहा – एमपी में कांग्रेस के पास न कोई नेता है, न कोई नीति है और न ही कोई सिद्धांत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला. मध्य प्रदेश के चुरहट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास न कोई नेता है, न कोई नीति है और न ही कोई सिद्धांत है.उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं हैं, जो यहां पर सेनापति को चुना जाएगा. कांग्रेस नेहरू गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाते हैं, वो भी गांधी परिवार से. किसी दूसरे को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है.बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. कांग्रेस पार्टी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव मैदान पर उतरी है. वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी खुद को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसी को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोला है.इसके अलावा पीएम मोदी ने भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करने पर तंज कसा. छिंदवाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक अपना नेता तय नहीं कर पाई है, तो वो कैसे मध्य प्रदेश में किए गए विकास के वादों को पूरा करेगी.उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सब नेताओं की अपनी अलग-अलग सरकार हैं. छिंदवाड़ा आओ तो यहां पर कमलनाथ सरकार, गुना-अशोकनगर जाओ तो वहां सिंधिया सरकार, रीवा जाओ तो अजय सिंह सरकार, भोपाल में जाओ तो पचौरी सरकार और झाबुआ जाओ तो वहां भूरिया सरकार. रविवार को मध्य प्रदेश के चुरहट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘बीजेपी की परंपरा है, जब हम चुनाव में जाते है, तो पलपल और पाई-पाई का हिसाब देते हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी ATM है, जिसमें समस्या डालने पर जवाब विकास में नहीं आता, बल्कि झूठे वादों में बाहर आता है और भाजपा विकास का ATM है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *