Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 8:24:09 AM

वीडियो देखें

बीजेपी पर तंज कस्ते हुए ओवैसी ने कहा -क्या एक गाय मुझे भी मिलेगी? मैं वादा करता हूं उसे पूरे सम्मान के साथ रखूंगा

बीजेपी पर तंज कस्ते हुए ओवैसी ने कहा -क्या एक गाय मुझे भी मिलेगी? मैं वादा करता हूं उसे पूरे सम्मान के साथ रखूंगा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. तेलंगाना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बीजेपी पर मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा है जो बीजेपी ने तेलंगाना में वादा किया है कि वह 1 लाख गाय देंगे. क्या वह एक गाय मुझे भी देंगे.असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,” बीजेपी ने तेलंगाना चुनाव 2018 के अपने मैनिफ्सटो में कहा है कि वह राज्य में 1 लाख गाय बांटेंगे. क्या वह एक मुझे भी देंगे. मैं वादा करता हूं कि मैं उसे पूरे सम्मान के साथ रखूंगा. लेकिन सवाल यह है कि क्या वह देंगे. यह हंसने का विषय नहीं है. इसके बारे में सोचिए.”बता दें कि इन दिनों असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं और जगह-जगह जनता को संबोधित कर रहे हैं. हाल में ही उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा था कि बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बल्कि मुस्लिम मुक्त भारत चाहती है. बता दें कि तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी और मतगणना 11 दिसंबर को होगी. राज्य में 119 विधानसभा सीट है. पिछले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति ने सबसे ज्यादा 90 सीटें जीती थी. जबकि कांग्रेस को 13, एआईएमआईएम को 7, तेलगू देशम पार्टी को 3 और सीपीआई(मा) को 1 सीटें मिली थी.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *