Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 7:29:02 AM

वीडियो देखें

दिग्विजय से झगड़े पर बोले सिंधिया, पार्टी एकजुट है और भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी

दिग्विजय से झगड़े पर बोले सिंधिया, पार्टी एकजुट है और भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की अपनी-अपनी जीत के लिए जोरआजमाइश जोरों पर है. सूबे में चुनाव प्रचार चरम पर है, इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और चुनाव कैंपेन के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से अपने झगड़े, राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी और अपनी सीएम उम्मीदवारी पर खुलकर बात की. एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट है और भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.सिंधिया ने संगठन के अंदर किसी भी प्रकार की टूट-फूट और दिग्विजय सिंह से झगड़े की बात को खारिज करते हुए कहा, ”दिग्विजय सिंह जी और मेरे बीच कहीं कोई घटना नहीं घटी, बल्कि ये खबर सुन कर हम लोग भी आश्चर्यचकित हो गए थे.” सिंधिया ने कहा कि इस खबर के दूसरे दिन जब हम दोनों मिले तो एक दूसरे को देखते रह गए. ट्विटर पर लाइव किए गए इस इंटरव्यू में सिंधिया ने कहा, ”कांग्रेस में एकता है, सभी लोग एक हैं, पार्टी में कहीं कोई विवाद नहीं है.”बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच झगड़ा हो गया था. इस खबर के सामने आने के बाद कहा जाने लगा था कि पार्टी के नेताओं में एकता नहीं है. इस खबर के मीडिया में आने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था, ”मीडिया में उनके और सिंधिया के बीच हुई बहस की खबरें गलत हैं.” उन्होंने कहा था, ”मध्य प्रदेश में बीजेपी की भ्रष्ट सरकार को हराने के लिए सब एकजुट हैं.”चुनावी सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार की खबर से बिना घबराए उन्होंने कहा, ”सर्वे पक्ष में हो या विपक्ष में हो हमें जनता के लिए काम करना है.”एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सिंधिया ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और खुद को मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी अपनी राय रखी. राहुल के प्रधानमंत्री बनने को लेकर सिंधिया ने कहा, ”यूपीए गठबंधन मिल कर तय करेगा कि पीएम पद का चेहरा कौन होगा. अभी इस पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा.” उन्होंने कहा, ”2019 में साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी कितने लोकप्रिय हैं. राहुल जी बेबाकी से मोदी जी का सामना कर रहे हैं. मेरी व्यक्तिगत विचारधारा है कि राहुल जी को ही प्रधानमंत्री बनना चाहिए.”राम मंदिर के तुरंत निर्माण के सवाल पर सिंधिया ने काफी संभलकर बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि जब राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में है तो उस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है. जो कोर्ट का आदेश होगा उन्हें मान्य होगा.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *