Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, July 25, 2026 5:52:11 AM

वीडियो देखें

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन अपना किला बचाने में कामयाब

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन अपना किला बचाने में कामयाब

कर्नाटक के तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. वहीं, जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन अपना किला बचाने में कामयाब रही है बल्कि बीजेपी के दिग्गज नेता श्रीरामल्लू के गढ़ में जीत हासिल की है. साल 2014 में मोदी सरकार के गठन के बाद से पार्टी को लगातार उपचुनावों में शिकस्त झेलनी पड़ी है.बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट पर नतीजे आए हैं. इनमें से बेल्लारी, शिमोगा सीट बीजेपी के कब्जे में थी. जबकि मांड्या सीट जेडीएस के पास थी. मंगलवार को आए उपचुनाव नतीजे में बीएस येदियुरप्पा बेटे बीवाई राघवेंद्र येदियुरप्पा शिमोगा सीट से जीत हासिल कर सके हैं.बेल्लारी लोकसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता श्रीरामल्लू सांसद थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद हुए उपचुनाव में पार्टी ने उनकी बहन शांता को प्रत्याशी बनाया था उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उग्रप्पा ने करारी मात दी है. मांड्या लोकसभा से जेडीएस उम्मीदवार एलआर सीवराम्मे गौड़ा ने जीत हासिल की है.बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से अभी तक 30 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. बीजेपी लगातार अपनी जीती हुई सीटों एक-एक करके हारती जा रही है. नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 282 सीटों पर कमल खिलाने वाली बीजेपी 1984 के बाद के 30 साल में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बनी थी.2014 के बाद से 30 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनमें से 16 सीटें बीजेपी के कब्जे में थीं लेकिन अब इनमें से महज 6 सीटें ही बीजेपी बरकरार रख सकी है. यानी पार्टी ने 10 सीटें गंवा दी हैं. यही वजह है कि लोकसभा में उसकी सीटों का आंकड़ा 282 से घटकर 272 रह गया है.2018: 10 सीटों पर उपचुनाव
बेल्लारी- बीजेपी की सीट कांग्रेस ने छीनी
शिमोगा – बीजेपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
मांड्या – जेडीएस की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
कैराना- बीजेपी की सीट, आरएलडी ने छीनी
पालघर- बीजेपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
गोंदिया- भंडारा- बीजेपी की सीट, एनसीपी ने छीनी
नगालैंड- एनडीपीपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
अररिया- आरजेडी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
फूलपुर- बीजेपी की सीट, समाजवादी पार्टी ने छीनी
गोरखपुर- बीजेपी की सीट, समाजवादी पार्टी ने छीनी
अलवर- बीजेपी की सीट, कांग्रेस ने छीनी
अजमेर- बीजेपी की सीट, कांग्रेस ने छीनी
उलबेरिया- टीएमसी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
2017: चार सीटों पर उपचुनाव
गुरदासपुर- बीजेपी की सीट, अब कांग्रेस की जीत
अमृतसर- कांग्रेस की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
श्रीनगर- पीडीपी की सीट, नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत
मलप्पुरम- IUML की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
2016: पांच सीटों पर उपचुनाव
तुरा- एनपीपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
शहडोल- बीजेपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
तमलुक- टीएमसी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
कूचबिहार- टीएमसी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
लखीमपुर- बीजेपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
2015: तीन सीटों पर उपचुनाव
रतलाम- बीजेपी की सीट, कांग्रेस ने छीनी
बनगांव- टीएमसी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
वारंगल- टीआरएस की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
2014: पांच सीटों पर उपचुनाव
वडोदरा- बीजेपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
बीड- बीजेपी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
मैनपुरी- सपा की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
मेडक- टीआरएस की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी
कंधमाल- बीजेडी की सीट, पार्टी ने बरकरार रखी

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *