Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, July 24, 2026 9:58:25 AM

वीडियो देखें

मोदी जी बताएं फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें चोर क्यों कहा? :राहुल

मोदी जी बताएं फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें चोर क्यों कहा? :राहुल

अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राफेल डील को लेकर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया. उन्होंने कहा,”फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को चोर कहा. अब, मोदी जी को ये साफ करना चाहिए कि आखिरकार उन्होंने उन्हें चोर क्यों कहा?”राहुल गांधी ने कहा,”मोदी जी ने कहा था कि वो पीएम नहीं देश के चौकीदार बनना चाहते हैं. देश का चौकीदार चोरी कर गया. मोदी जी फ्रांस जाते हैं और कहते हैं कि अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट देना है. देश समझना चाहता है कि देश के चौकीदार ने क्या किया?”राहुल गांधी ने कहा,”अरुण जेटली राेज कहते हैं, सच्चाई, सच्चाई, सच्चाई. जेपीसी बैठाइए और सब सच्चाई बाहर आ जाएगी. मोदी जी बड़े-बड़े भाषण देते हैं, पर राफेल और अनिल अंबानी के बारे में एक शब्द भी नहीं कहते. क्योंकि चौकीदार ने अनिल अंबानी से चोरी करवाई है.”राहुल गांधी ने आगे कहा,”मोदी जी ने एचएएल से कांट्रैक्ट छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया. जिंदगी में उन्होंने एयरक्राफ्ट नहीं बनाया. हमारे जवान अपनी जिंदगी देते हैं, मोदी जी ने उनकी जेब से पैसा चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया.”इससे पहले अमेठी पहुंचते ही कांवड़ियों के संघ ने राहुल गांधी का स्वागत किया. राहुल ने भी शिव आराधना कर अपने यात्रा की शुरुआत की. सड़कों पर लगे बैनर और पोस्टर भी इस बात की गवाही देते दिखे कि अब यूपी की सियासत धर्म पर सिमट रही है. राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ कैलाश मानसरोवर और भगवान शिव की तस्वीरें लगाई गई हैं. इतना ही नहीं पोस्टर में राहुल गांधी को शिवभक्त भी बताया गया है.अपने दो दिवसीय दौरे में राहुल अपने सांसद निधि की कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद वे पार्टी समर्थित ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया के वालंटियर्स के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *